Supreme Court Slams on Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ( Ranveer Allahbadia) की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंडियाज गॉट लेटेन्ट(
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना( Samay Raina) के अब डिलीट हो चुके शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' पर किए गए भद्दे कॉमेंट के लिए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने अल्लाहबादिया के वकील से सवाल किया है कि उन्हें राहत क्यों दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि "आपके अनुसार अश्लीलता क्या है? आप कहते हैं कि यह अश्लीलता नहीं है। अगर यह अश्लीलता नहीं है तो क्या है?" लोगों को लगता है कि अगर मैं बहुत फेमस हूँ तो मैं कुछ भी कह सकता हूँ, उन्होंने नैतिकता के नियमों को बिगाड़ा है ,.उनके दिमाग में कुछ बहुत गंदा है।
बताते चले कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि अदालत को ऐसे व्यक्ति को राहत क्यों देनी चाहिए। बता दें कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे अभिवन चंद्रचूड़ रणवीर इलाहाबादिया के वकील हैं जो यह केस देख रहे हैं । उन्होंने रणवीर का पक्ष लेते हुए कहा है कि जैसे नूपुर को धमकी मिली थी और इसी तरह रणवीर को भी जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी मिली है। हालांकि इन सभी बातों के बावजूद सुप्रीम कोर्ट सख्त है और यह मामला और भी लंबा चल सकता है।
