Vishal Dadlani in Support of
विशाल ददलानी ( Vishal Dadlani) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समय रैना( Samay Raina) के इंडियाज गॉट लेटेंट( India's got Latent) के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने शो को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह गुस्सा बकवास और नकली का ढोंग है। विशाल ने लिखा, 'क्या आप समय रैना को हर दिन अपनी बालों वाली भुजाओं को छूने देंगे, या इस समय चल रही बिल्कुल झूठी बकवास को रोकने के लिए एक बार शामिल होंगे?" उन्होंने अपने फैंस से समय को सपोर्ट करने के लिए गुहार लगाई है। विशाल ददलानी को लगता है कि यह सारा विवाद अधिकारी ऑनलाइन मौजूद कंटेन्ट को कंट्रोल करने और महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों जैसे गंभीर मुद्दों से बचने के लिए कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा, "सरकार ऑनलाइन कंटेन्ट को कंट्रोल करना चाहती थी। वे लंबे समय से कोशिश कर रहे थे और उन्हें रोका जा रहा था। अब, इस गुस्से और आक्रोश की इस लहर में, लोग अपनी स्वतंत्रता खो रहे हैं। और क्या कहना है... 'कुंभ भगदड़ में हुई मौतें?' समझे?

