Aashram: कहां गायब हो गई 'बबीता जी' उर्फ त्रिधा चौधरी? जिसे देख डोला था बाबा निराला का ईमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2025, 08:19 PM IST

Tridha choudhury Aashram: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हो गई हैं। 'आश्रम' के बाद से त्रिधा चौधरी के हाथ न कोई फिल्म लगी और न ही सीरीज। तो चलिए जानते हैं त्रिधा चौधरी का करियर कैसा रहा है।

बॉलीवुड और ओटीटी की चकाचौंध वाली दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो एक रोल से छा जाते हैं। त्रिधा चौधरी ओटीटी और फिल्मी दुनिया का ऐसा ही नाम है। त्रिधा चौधरी वेब सीरीज 'आश्रम' की वो बबीता, जिसकी एक नजर ने बाबा निराला (बॉबी देओल) का ईमान डगमगा दिया। एमएक्स प्लेयर की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ने 2020 में धमाल मचाया और त्रिधा चौधरी का किरदार हर तरफ चर्चा में आ गया। लेकिन सीरीज के तीसरे सीजन के बाद बबीता गायब सी हो गईं। न वो किसी फिल्म में नजर आईं और ओटीटी पर तो वो दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी। तो आइए, त्रिधा चौधरी करियर पर फोकस करते हुए देखें, कैसे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, क्या-क्या हाईज और लोज रहे।

Tridha choudhury Aashram

Image Source: Aashram Series

Image Source: Tridha choudhury Instagram

त्रिधा चौधरी का जन्म 22 नवंबर 1993 को कोलकाता, वेस्ट बंगाल में एक क्रिएटिव बंगाली फैमिली में हुआ। बचपन से ही आर्ट, क्लासिकल डांस और परफॉर्मेंस आर्ट्स में रुचि थी। एम.पी. बिरला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से स्कूलिंग पूरी की, जहां वो एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में चमकीं। लेकिन एक्टिंग का सपना देखते हुए भी उन्होंने साइंस को नजरअंदाज नहीं किया। स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। फैमिली का सपोर्ट था, लेकिन करियर का रोडमैप क्लियर नहीं। 2011 में सब बदल गया। 'क्लीन एंड क्लियर टाइम्स ऑफ इंडिया फ्रेश फेस' कॉन्टेस्ट जीता। यही से उनका करियर एकदम बदल गया। इस जीत ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग के दरवाजे खोल दिए।

End of Feed