Real Serial Killer Web Series on OTT: बॉलीवुड में क्राइम थ्रिलर्स का क्रेज तो हमेशा ही हाई रहता है लेकिन जब रियल सीरियल किलर्स की डरावनी कहानियां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं, तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। आज इस खास खबर में हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसमें रियल सीरियल किलर्स की स्टोरी दिखाई गईं। इन सीरीज ने रिलीज होते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन वेब सीरीज का नाम शामिल है और आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
1. इंडियन प्रीडेटर: द बूचर ऑफ दिल्ली (Indian Predator: The Butcher of Delhi)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स (Netflix)कहानी- दिल्ली के तिहाड़ जेल के बाहर 2006-2007 में सिर कटी लाशें और पुलिस को ताने मारते नोट्स मिले थे। ये चंद्रकांत झा (Chandrakant Jha) नाम के सीरियल किलर का काम था, जिसने सिस्टम से बदला लेने के लिए तीन हत्याएं कीं। इस घटना ने सबको हिला दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रकांत झा ने 18 लोगों के खून का किया था।
2. इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर (Indian Predator: The Diary of a Serial Killer)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी- 2001 में इलाहाबाद में पत्रकार धीरेंद्र सिंह (Dheerendra Singh) की हत्या के बाद पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें राम निरंजन (Ram Niranjan) ने सात और हत्याओं के नाम लिखे थे। ये कैनिबल सीरियल किलर था। राजा कोलंदर ने 14 लोगों की हत्या कर उनकी खोपड़ियों का सूप पिया था। उसका मानना था कि इससे दिमाग तेज होता है।
3. दहाड़ (Dahaad)
कहां देखें- प्राइम वीडियो (Prime Video)
कहानी- इस सीरीज में मोहन कुमार उर्फ सायनाइड मोहन की स्टोरी दिखाई गई है। मोहन कुमार ने कई महिलाओं को शादी का लालच देखकर सायनाइड पिल्स से मारा। इस सीरीज में सायनाइड मोहन का किरदार विजय वर्मा ने निभाया है।
4. ऑटो शंकर (Auto Shankar)
कहां देखें- जी5 (ZEE5)
कहानी- यह क्राइम थ्रिलर सीरीज 1985-1995 के मद्रास (चेन्नई) पर आधारित है। एक ऑटो ड्राइवर गौरी शंकर अवैध शराब ट्रांसपोर्ट और फिर प्रॉस्टिट्यूशन में फंस जाता है, जो उसे गैंगस्टर और सीरियल किलर बना देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी शंकर उर्फ ऑटो शंकर पर 7-10 महिलाओं की हत्या की थी।
5. इंडियन प्रीडेटर: बीस्ट ऑफ बैंगलोर (Indian Predator: Beast of Bangalore)
कहां देखें - नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी- यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज 1990s में बैंगलोर और चित्रदुर्गा में महिलाओं पर ब्रूटल अटैक्स और मर्डर्स पर फोकस करती है। उमेश रेड्डी (Umesh Reddy) पूर्व पुलिसवाला किलर पुलिस को कई बार चकमा देता है। सीरीज हंट, किलर की ट्रिक्स और पुलिस की स्ट्रेटजी को दिखाती है।
6. इंडियन प्रीडेटर: मर्डर इन ए कोर्टरूम (Indian Predator: Murder in a Courtroom)
कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी- यह डॉक्यूमेंट्री 2004 में नागपुर कोर्ट में एक क्रिमिनल की लिंचिंग की स्टोरी है। अक्कू यादव उर्फ भारत कालिचरण यादव ने कई सालों तक हत्या, रेप और कई अपराध किए। अगस्त 2004 को कोर्ट में 200 महिलाओं ने अक्कू यादव को चाकू और चिली पाउडर से लिंच कर मार डाला।
इन सीरीज को जरूर देखें
लिस्ट में मौजूद इन वेब सीरीज को आपको जल्द से जल्द देख लेना चाहिए। ये सीरीज आपको एकदम नई दुनिया में ले जाएंगी।
