Manav Kaul Upcoming Movie: बॉलीवुड और ओटीटी के के जाने-माने एक्टर मानव कौल (Manav Kaul) अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। मानव कौल की फिल्में आते ही छा जाती हैं। इन दिनों मानव कौल बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी पर अपनी मूवीज और सीरीज से धमाल मचा रहे हैं। इन सब के बीच मानव कौल की नई फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मानव कौल की इस फिल्म से जुड़ी जानकारी और रिलीज डेट सबका ऐलान हो चुका है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मानव कौल की अपकमिंग फिल्म के बारे में जिसके लेकर खूब चर्चा हो रही है।
इस दिन रिलीज होगी 'बारामूला'
एक्टर मानव कौल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह मानव कौल की नई फिल्म है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। मानव कौल ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी दी है। मानव कौल ने अपनी नई सुपरनैचुरल ड्रामा-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बारामूला (Baramulla) का एक धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में मानव कौल में धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 नवंबर को प्रीमियर होने वाली है। फिल्म बारामूला को डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले (Aditya Suhas Jambhale) डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मानव कौल के साथ-साथ भाषा सुंबली (Bhasha Sumbli) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की हई है। इस फिल्म के ऐलान के बाद मानव कौल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
पहले भी ओटीटी पर मचा चुके हैं धमाल
एक्टर मानव कौल पहले भी ओटीटी पर कई फिल्मों और सीरीज के साथ धमाल मचा चुके हैं। मानव कौल की वेब सीरीज 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' (Tribhuvan Mishra CA Topper) से धमाल मचा दिया था। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज के किरदार ने मानव कौल को एक नई पहचान दी थी। मानव कौल की अपकमिंग फिल्म बारामूला को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
