Aashram Season 3 Part 2 Release Date: जल्द शुरू होगा बाबा निराला का ‘जपनाम-जपनाम’, जानें कब और कहां रिलीज होगा सीजन 3 का पार्ट 2

Aashram Season 3 Part 2 Release Date: बॉबी देओल की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज आश्रम 3- पार्ट 2 का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में हुआ था, जिसके बाद फैंस इस सीरीज का और बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इस सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि कब और कहां ये सीरीज स्ट्रीम होने वाली है।

Aashram Season 3 Part 2 Release Date: बॉबी देओल और अदिति पोहनकर जल्द ही सीजन 3 के पार्ट 2 के साथ लौटने वाले हैं। फैंस इस पार्ट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अदिति पोहनकर यानी पम्मी बाबा निराला से बदला लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में नजर आया था कि पम्मी बदला लेने के लिए बाबा निराला से शादी कर लेगी। आइए जानते हैं कि दर्शाक कब और कहां इस सीजन के पार्ट 2 को देख सकते हैं।

Ashram Season 3 Part 2

Ashram Season 3 Part 2

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 आखिरकार 27 फरवरी को अमेजन एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। एमएक्स प्लेयर पर आप इसे फ्री में देख पाएंगे, लेकिन रोमांच के बीच-बीच में आपको विज्ञापन भी देखने को मिलेगा। हाल ही में इस सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस 2 मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाबा पम्मी को पाने के लिए तड़प रहे हैं, वहीं पम्मी भी अपना बदला लेने के लिए बाबा के करीब जा रही है। ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि पम्मी बाबा निराला के साथ-साथ भोपा स्वामी को भी अपने जाल में फंसा रही है। अब देखना होगा कि बाबा निराला और भोपा के बीच दूरी आ जाएगी या समय रहते बाबा पम्मी का खेल समझ जाएंगे।

End of Feed