वेब सीरीज

Emergency OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'इमरजेंसी', कंगना रनौत ने की बड़ी घोषणा

Emergency OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी हालिया रिलीज हुई पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' (Emergency) की ओटीटी रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। आइए जानें कंगना रनौत की ये मूवी किस दिन से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। फैन्स इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट जानकार बेहद खुश हैं।

Image

Kangana Ranaut's Emergency

Kangana Ranaut's Emergency OTT Release: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 'इमरजेंसी' को एक महिना हो गया है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद थी कि कंगना रनौत के निर्देशन में बनी पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' (Emergency) बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नही हुआ। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' की ओटीटी रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। आइए जानें 'इमरजेंसी' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी?

नेटफ्लिक्स पर इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'इमरजेंसी' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट शेयर कर दी है। कंगना रनौत ने कैप्शन देते हुए लिखा,'17 मार्च को इमरजेंसी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।' फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'इमरजेंसी' को शानदार रिव्यू मिले थे। इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब इस मूवी को घर बैठे देख पाएंगे।

Emergency OTT Release Date

Emergency OTT Release Date

'इमरजेंसी' मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इस मूवी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत स्टारर को बनाने में निर्माताओं ने 60 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article