Ashish Chanchlani and Elli Avram relationship: पॉपुलर यूट्यूब आशीष चंचलानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आशीष चंचलानी ने एक्ट्रेस एली अवराम संग एक तस्वीर शेयर की थी, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। आशीष और एली को साथ देख लोग ये चर्चा करने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बीच आशीष चंचलानी ने अपने सभी फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोगों के होश उड़ गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-instagram
आशीष चंचलानी ने कही ये बात
आशीष चंचलानी और एली अवराम की डेटिंग की खबरें खूब वायरल हुई थीं। हालांकि बाद में पता चला कि दोनों साथ में एक सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। इस बीच आशीष चंचलानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर एली अवराम संग अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा कि वो कभी एली को डेट ही नहीं कर सकते है। उनके साथ काम करना शेर के मुंह में हाथ डालने जैसा है। एली संग काम करना बहुत मुश्किल है। फोटो के सामने आने के बाद मीडिया ने जैसे ही इस बात को उठाया वैसे ही यह बात हर जगह फैल गई मैंने पहले सोचा कि चलो प्रैंक करते हैं क्योंकि मेरे फॉलोवर्स मेरे मजाक को समझते हैं लेकिन हमें उम्मीद नहीं था कि यह इतना बड़ा बन जाएगा।'
रिलीज हुआ आशीष-एली का गाना
बताते चलें कि फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एली अवराम का गाना चंदनिया ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि एली अवराम ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बोल्डनेस के मामले में एली अवराम बॉलीवुड की तमाम हसीनाओं को टक्कर देती है। एली अवराम सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
