The Rebel Kid Trolled: 'द रिबेल किड' (The Rebel Kid) के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का विवादों से गहरा नाता रहा है। उनका नाम अक्सर किसी न किसी विवाद में आ ही जाता है। इस कारण इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को लोग खूब ट्रोल भी करते हैं। इस बीच 'द रिबेल किड ने कैमरे के सामने आकर कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग भड़क गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-"तेरा रेप कर देंगे..." India's Got Latent Controversy के बाद अपूर्व मखीजा को मिली भद्दी धमकियां)
बुरी तरह ट्रोल हुईं अपूर्वा मखीजा (pic credit-instagram)
बुरी तरह ट्रोल हुईं अपूर्वा मखीजा (pic credit-instagram)
फिर विवादों में फंस गईं 'द रिबेल किड'
पॉपुलर इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें उनके लाखों फॉलोअर्स द रिबेल किड के नाम से जानते हैं, फिलहाल सोशल मीडिया पर विवादों के घेरे में हैं। कोचेला फेस्टिवल के लिए बनाए गए उनके Get Ready With Me वीडियो में एक छोटा सा सीन विवाद का कारण बन गया। वीडियो में अपूर्वा अपनी कलाई में बंधी कलावा ( पवित्र लाल धागा) को काटती दिख रही हैं, क्योंकि वह उनके फेस्टिवल आउटफिट से मैच नहीं कर रहा था। कलावा हिंदू परंपरा में पूजा के समय बांधा जाता है और इसे सुरक्षा व आस्था का प्रतीक माना जाता है। कई लोगों ने इस हरकत को अनावश्यक और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया।
निशाने पर आई 'द रिबेल किड'
'द रिबेल किड' के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बैकलैश तेजी से बढ़ रहा है और लोग आरोप लगा रहे हैं कि अपूर्वा जानबूझकर विवाद खड़ा करके व्यूज और एंगेजमेंट बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गुस्सा जताते हुए कहा कि अपूर्वा जैसी लड़कियां हर चीज को मजाक बना देती हैं और उनकी फॉलोअर्स भी उन्हें कॉपी करती हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि अपूर्वा ने यह काम बिना किसी को बताए भी कर सकती थीं, लेकिन आजकल हर चीज कंटेंट बन गई है। अपूर्वा मुखीजा इस वीडियो के बाद काफी आलोचना का सामना कर रही हैं।
