वेब सीरीज

Amrapali: आम्रपाली बन OTT पर जादू दिखाएंगी Ankita Lokhande, फर्स्ट लुक देख सातवें आसमान पर है फैंस की खुशी

Ankita Lokhande Cast In Sandeep Singh Web Show Amrapali: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब वेब शो में हाथ आजमाती नजर आएंगी। उनके हाथ संदीप सिंह का अपकमिंग वेब शो 'आम्रपाली' लगा है, जिसका फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। अंकिता लोखंडे का ये लुक देख फैंस भी खुश हैं।

Image

अंकिता लोखंडे की वेबसीरीज 'आम्रपाली' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Ankita Lokhande Cast In Sandeep Singh Web Show Amrapali: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाली अंकिता लोखंडे इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते महीने जहां उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' रिलीज हुई थी तो वहीं हाल ही में वह 'ला पिला दे शराब' गाने में दिखाई दी हैं। इस गाने में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ-साथ विक्की जैन भी नजर आए हैं। इन सबसे इतर अब अंकिता लोखंडे की झोली में वेबसीरीज गिरी है, जिसका टाइटल 'आम्रपाली' है। अंकिता लोखंडे ने इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की 'आम्रपाली' से जुड़ी पोस्ट देख पैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ-साथ अंकिता लोखंडे का 'आम्रपाली' से जुड़ा फर्स्ट लुक भी सामने आया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगीं। वहीं संदीप सिंह ने अंकिता लोखंडे के इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए लिखा, "अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के तौर पर पेश कर रहे हैं, जो कि शक्ति और अनुग्रह का प्रतीक है। ये सीरीज एक वैश्या की अनकही गाथा पर प्रकाश डालती है, जिसका सफर भावनाओं और चुनौतियों से भरपूर रहा है।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की वेबसीरीज 'आम्रपाली' को संदीप सिंह द्वारा प्रोड्यूसर किया जाएगा। वहीं इस वेबसीरीज के जरिए ही मशहूर संगीतज्ञ इस्माइल दरबार भी अपना कमबैक करेंगे। अंकिता लोखंडे के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दीं। एक यूजर ने लिखा, "वाह! इसके लिए इंतजार रहेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप सच में बहुत खूबसूरत लग रही हो अंकिता। आप इस किरदार से भी दिल जीतने वाली हो।" बता दें कि अंकिता लोखंडे इससे पहले भी कई वेबसीरीज में हाथ आजमा चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article