अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया डांसिंग वीडियो, बोलीं 'धीरे-धीरे... मेरी बाहों में...'

Anjali Arora dancing Video: इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के सुपरहिट गाने आई डोन्ट नो व्हाट टू डू पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। लोगों को अंजलि अरोड़ा का ये डांसिंग वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Anjali Arora dancing Video: सोशल मीडिया और ओटीटी के जरिए लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा अक्सर फैंस के साथ अपनी डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर से फैंस का दिल अपनी वीडियो के जरिए खुश कर दिया है। अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के सुपरहिट गाने आई डोन्ट नो व्हाट टू डू पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। अंजलि अरोड़ा डांसिंग वीडियोज में अपने लटके-झटकों से फैंस का जमकर मनोरंजन करती हैं। एक बार फिर से उनका डांस लोगों के बीच चर्चा बटोर रहा है।

Anjali Arora

Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा का डांसिंग वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार उस पर कमेंट कर रहे हैं। अंजलि अरोड़ा के एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'मैम आप अपने डांस से किसी भी गाने की खूबसूरती बढ़ा सकती हो। इस गाने के साथ भी आने वही किया है। मैं आपके वीडियोज रोज देखता हूं।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है अंजलि जी आपकी... आपका डांस देखने के बाद दिल खुश हो जाता है। आप हमेशा ऐसा डांस करती रहिएगा। हम सभी को आपका डांस काफी पसंद है।'

End of Feed