वेब सीरीज

Krushna Abhishek ने मामी Sunita Ahuja के कपिल शर्मा शो में ना आने वाले बयान पर किया रिएक्ट, बोले- 'वो गुस्से में कुछ भी..'

Krushna Abhishek on Mami Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को हर कोई जानता है। इस समय वह कपिल शर्मा के साथ उनके शो में नजर आ रहे हैं। हाल ही में गोविंदा का पत्नी सुनीता ने कृष्णा के खिलाफ कई बयान दिए हैं। जिसपर कॉमेडियन ने रिएक्ट किया है।

Image

Krushna Abhishek Reacts To Mami Sunita Ahuja’s ‘Jamta Nahi’ Statement: ‘She Says Everything In Anger…’. (Credit: Instagram)

Krushna Abhishek on Mami Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) संग उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। कई बार इंटरव्यू में इस बात का खुलासा हो चुका है कि गोविंदा और कृष्णा के बीच रिश्तों में खटास है। कुछ समय पहले आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा के साथ रिश्तों को लेकर भी काफी कुछ कहा था। इस बीच हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीत अहुजा (Sunita Ahuja) ने कृष्णा और आरती के बयान पर रिएक्ट किया है। यह भी पढ़ें- 'पल में तोला पल में माशा...' जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा कानों पर यकीन!

सुनीता का मानना है कि आरती और कृष्णा ने अपने इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर काफी झूठ बोले हैं और कई बातें बढ़ा चढ़ा कर पेश की गई हैं। गोविंदा बार बार सुनीता को चुप करवाने की कोशिश कर रहे थे पर वह नहीं रुकीं और कृष्णा व आरती को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करती रहीं। सुनीता ने यह भी कहा कि कृष्णा के चलते ही वह द कपिल शर्मा शो में भी नहीं आ रही है। अब सुनीता के इस बयान पर कृष्णा ने रिएक्ट किया है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

सुनीता के बयान पर क्या बोले कृष्णा

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए कृष्मा ने कहा, 'मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। मामी ने मुझे हमेशा अपने बच्चे की तरह प्यार किया और मेरे लिए बहुत कुछ किया। वह मुझ पर गुस्सा होने का पूरा हर रखती हैं। मैं जानता हूं कि वह गुस्से में सब कुछ कहती है, लेकिन वह ऐसा सच में नहीं सोचतीं। मैं उनको मना लूंगा, वह मेरी मामी हैं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article