Salman Khan Cameo in Stardom: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। वह अपने पापा की तरह कैमरे का सामने एक्टिंग करते हुए नहीं बल्कि डायरेक्टर की कुर्सी संभालते नजर आने वाले हैं। आर्यन खान की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज स्टारडम (Stardom) को लेकर बीते काफी समय से बज बना हुआ है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनके बेटे आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट की मार्केटिंग भी इसकी रिलीज से पहले ही हो गई है। इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding: न कोई ढोल नगाड़े न शोर-शराबा, मंदिर में 7 फेरे लेकर सिद्धार्थ की हो गईं अदिति, देखें तस्वीरें
'Stardom' में नजर आएंगे ये स्टार्स
रणबीर कपूर, करण जौहर, लक्ष्य, मोना सिंह, बॉबी देओल और बादशाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि इस सीरीज के एक एपिसोड में खुद किंग खान भी नजर आएंगे। अब आर्यन खान की इस सीरीज को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। जिससे फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान का इस सीरीज में कैमियो नजर आ सकता है। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान की हुई सीरीज में एंट्री?
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान भी इस सीरीज में एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस सोर्स ने न्यूज 18 को बताया कि आर्यन खान ने एक एपिसोड के लिए सलमान खान का एक कैमियो भी शूट कर लिया है। शाहरुख और सलमान अलग अलग ही नजर आएंगे। इसके साथ ही पहले खबर सामने आई थी कि सीरीज का शूट पूरा हो गया है, जल्द ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ सकता है।
