Animal OTT Release Date: रणबीर कपूर-बॉबी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी को मिली रिलीज डेट, जानें कब इंटरनेट पर धमाल मचाएगी मूवी?

Animal OTT Release Date: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की ब्लॉकबस्टर मूवी एनिमल (Animal) ने सिनेमाघरों में जमकर धमाका किया और अब ये ओटीटी की दुनिया को हिलाने के लिए आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म एनिमल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल का एक्सटेंडेड वर्जन दर्शकों के सामने पेश करने का मन बनाया है।

Animal OTT Release Date: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहिट फिल्म एनिमल को लेकर अभी तक दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो अब तक जारी है। यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स ने इसका टिकिट 100 रुपये का कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएं। अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो उसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है और जल्द ही ये ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है।

Animal OTT Release: Ranbir Kapoor's Film To Stream On THIS OTT Platform

Animal OTT Release: Ranbir Kapoor's Film To Stream On THIS OTT Platform

26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी एनिमल

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल की एनिमल ओटीटी पर कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म एनिमल इसी महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। दर्शक रणबीर कपूर की एनिमल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक एनिमल की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म 26 जनवरी पर ही ओटीटी पर धमाका करेगी।

End of Feed