टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui ने उड़ाया मन्नारा चोपड़ा का मजाक, बोले- औरा NRI कैटेगरी में विनर था

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2024, 01:41 PM IST

Bigg Boss 17: शो के विनर मुनव्वर फारुकी लाइमलाइट में बने हुए हैं। कॉमेडियन हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। मुनव्वर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कॉमेडियन ने मन्नारा चोपड़ा का मजाक उड़ाया। मुनव्वर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Munawar Faruqui and Mannara Chopra (credit pic: Instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) है। अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप, मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) सेकंड रनरअप थी। अंकिता लोखंडे चौथे नंबर पर थी और अरुण माशेट्टी पांचवें नंबर पर थे। 17वां सीजन दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग था। मुनव्वर शुरुआत से शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट थे और अपनी दोस्त मन्नारा को हमेशा गाइड करते थे। मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो में बाद में दोनों की दोस्ती में दूर आ गई। एक एपिसोड में मुनव्वर ने कहा था कि मन्नारा ने मुझे दिवाली पर किस किया था जो मुझे अच्छा नहीं लगा।

मन्नारा ने शो से निकलने के बाद खुद को फीमेल कैटेगरी में विनर बताया था। इस वजह से मन्नारा को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। अब मुनव्वर ने मन्नारा को रोस्ट किया है। मुनव्वर हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे।

मुनव्वर ने उड़ाया मन्नारा चोपड़ा का मजाक

मुनव्वर ने कहा, औरा एनआरआई कैटेगरी में विनर था। नावेद एनआरआई कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप था। अंकिता वाइफ कैटेगरी में विनर थी और विक्की हसबैंड कैटेगरी में विनर था। मुनव्वर ने वीडियो में मन्नारा का नाम नहीं लिया है। लेकिन कॉमेडियन ने मन्नारा को उनके फीमेल कैटेगरी वाली बात पर रोस्ट किया है। मन्नारा ने फीमले कैटेगरी में खुद को विनर लिखा था जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा बायो पर शेयर किया था। ट्रोल होन के बाद मन्नारा ने इंस्टा बायो से विनर वाली चीज को हटा दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article