27 साल के इस हीरो की रोमांटिक मूवी ने Netflix पर जमाई धाक, Top 10 में कर रही है ट्रेंड, सिर चढ़कर बोल रहा है इश्क का भूत

Saiyaara Become Number one on OTT: अहान पांडे और अनीत पड्डा की इश्क की कहानी लोगों से सिर चढ़कर बॉल रही है। थिएटर्स में तो फिल्म ने अपना राज चलाया ही था, अब यह ओटीटी पर भी कब्जा किए बैठी है। यही नहीं सैयारा ने ओटीटी पर टॉप में जगह बनाई हुई है।

Saiyaara Become Number one on OTT: करीब 3 महीने पहले रिलीज हुई इस एक बॉलीवुड फिल्म में थिएटर स्क्रीन पर जबरदस्त बम फोड़ा था। अपनी रोमांटिक कहानी और स्पेशल गानों से इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया कि, यह हर जगह घर कर गई। कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिनेमा हॉल में धड़कन से शुरू होती हैं और OTT पर एक नई पहचान बनाती हैं। जुलाई 2025 में रिलीज हुई “सैयारा” (Ahaan Panday – Aneet Padda) ठीक ऐसी ही कहानी है। इस रोमांटिक फिल्म ने थिएटर में धूम मचा दी थी, अब यह फिल्म ओटीटी पर आई है। दो महीने बाद ही ये फिल्म Netflix पर रिलीज हो गई। और इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऐसा इतिहास बना दिया जो अब तक कई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में नहीं कर पाई थी। सैयारा को जिस तरह थिएटर में प्यार मिला, उससे कहीं ज्यादा इसे ओटीटी पर सराहा जा रहा है। यह एक ऐसी रोमांटिक फिल्म बन गई है, जिसे केवल इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्डवाइड में पसंद किया जा रहा है।

Saiyaara Become Number one on OTT:

Netflix पर सैयारा( Saiyaara) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग कृष और वाणी की प्रेम कहानी से खुद को जोड़कर देख रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे लोग अपने आप से जोड़कर देख रहे हैं। इस समय सैयारा नेटफलिक्स की टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। इसे केवल इंडिया ही नहीं, अरबी, ब्राजीलियाई पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, मलय, स्पेनिश, थाई और ज़ुलु भाषा में देखा जा रहा है। जिससे पता चलता है कि फिल्म की स्टोरीलाइन पूरे विश्व के लोगों से कनेक्ट कर पा रही है। इस समय फिल्म इंग्लिश और नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज पर टॉप कर रही है। बात करें इसके वाचिंग टाइम की तो, इस फिल्म को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 93 लाख से ज्यादा घंटे तक देखा गया है।

End of Feed