समय रैना के बाद अनुभव बस्सी के शो पर लगा ताला, अपशब्दों का प्रयोग करने की वजह से लखनऊ में रद्द हुआ शो

Anubhav Bassi Show Cancelled in lucknow: ​यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से डीजीपी प्रशांत कुमार को लिखे गए पत्र के बाद आया है, उन्होंने बताया कि अभिनव शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Anubhav Bassi Show Cancelled in lucknow: यूट्यूबर समय रैना इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। इंडियाज गॉट लेटेन्ट शो में अभद्र भाषा का प्रयोग करने की वजह से शो पर एफआईआर दर्ज की गई थी। समय रैना के शो के बाद अब कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी पर भी मुसीबत आन पड़ी है। बताया जा रहा है कि उनका लखनऊ में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। अनुभव बस्सी पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Anubhav Bassi Show Cancelled in lucknow

स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी( Anubhav Singh Bassi) का हाल ही में लखनऊ में होने वाला शो रद्द कर दिया गया, क्योंकि अधिकारियों ने उन्हें "अभद्र भाषा" के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी थी। यह इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते हुआ है। बस्सी को 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे लखनऊ में दो शो करने थे। लेकिन, पुलिस ने कानून-व्यवस्था की चिंताओं का हवाला देते हुए दोनों शो रद्द कर दिए।

End of Feed