कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इंडियाज गॉट लैटेंट के एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कांस्टेंट से माता-पिता को लेकर गंदा सवाल कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। पुलिस समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को समन भेजकर पूछताछ कर रही है। इसी बीच रैपर बादशाह ने कॉन्सर्ट के दौरान समय रैना को सपोर्ट कर दिया, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि रैपर बादशाह ने क्या कहा है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर बादशाह कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय फ्री समय रैना चिल्ला रहे हैं। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि ये वीडियो किसी यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करते समय का है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद रैपर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
समय कोई जेल में नहीं है
वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा फ्री समय रैना? वो पकड़ा कब गया? दूसर ने यूजर ने लिखा- ज्यादा कर दिया, लेकिन ठीक है। समय कोई जेल में नहीं है, यूएस में बैठकर चेस खेल रहा है। रैपर बादशाह से पहले रफ्तार, मुनव्वर फारूकी जैसे कई सेलेब्स ने समय रैना का सपोर्ट किया था।
सेलेब्स ने पॉडकास्ट में जाने से किया इंकार
वहीं विवाद ज्यादा होने के बाद उर्वशी रौतेला और बी प्राक जैसे कई सेलेब्स ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से मना कर दिया। वहीं पेनल में शामिल अपूर्वा को आईफा की गेस्ट लिस्ट से हटा दिया गया।
क्या था विवाद
इंडियाज गॉट लैटेंट शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल कर लिया था। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग रणवीर इलाहाबादिया को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिए। साथ ही उन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस अब इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, विवाद के बाद समय रैना ने इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
