BB OTT 3: अनिल कपूर की जगह लेने आ रहे हैं Abhishek Malhan? जानें वायरल फोटोज की असलियत

Abhishek Mlahan To Host Bigg Boss OTT 3 Fans Assumed After Seeing Photos: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के रनरअप रहे अभिषेक मल्हान ने लोगों का दिल खूब जीता है। हाल ही में उन्होंने फोटोज शेयर कर बताया कि वह एक होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। ऐसे में लोगों ने भी अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है।

Abhishek Mlahan To Host Bigg Boss OTT 3 Fans Assumed After Seeing Photos: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों में राज करने वाले अभिषेक मल्हान ने हमेशा ही अपने अंदाज से दिल जीता है। यूं तो वह यू-ट्यूब की दुनिया में खूब पॉपुलर हैं। लेकिन अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनकर इसकी लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वहीं हाल ही में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है। वह एक होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। अभिषेक मल्हान ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसे देख फैंस ने सवाल किया कि क्या ये 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ी हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करेंगे अभिषेक मल्हान!

End of Feed