प्रकाश झा ने बनाया बॉबी देओल को 'बाबा निराला', आश्रम के लिए एक्टर करना चाहते थे ये रोल

Bobby Deol talk about his Character in Aashram 3: बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल को जनता का प्यार मिल रहा है। यह रोल उन्हें कैसे ऑफर हुआ और किसने ऑफर किया इसके बारे में खुद एक्टर ने बताया है। यही नहीं वह बाबा बनना नहीं चाहते थे इसके बारे में भी बात की।

Bobby Deol talk about his Character in Aashram 3 Part 2 : बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल ( Bobby Deol) को बाबा निराला के किरदार में खूब पसंद किया जा रहा है। जब पहली बार बॉबी देओल को इस रूप में देखा तो फिल्मों में हीरो का किरदार करने वाले बॉबी देओल एकदम से बाबा बन गए यह देखकर हर कोई हैरान हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्हें यह किरदार कैसे मिला।

Bobby Deol talk about his Character in Aashram 3 Part 2

एएनआई से बात करते हुए बॉबी देओल( Bobby Deol) ने बताया कि, मैं एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो... बात यह है कि एक बार इंडस्ट्री में आपकी जैसी इमेज जाती है, तो आपको उसी के अनुसार काम मिलता है। मुझे प्रकाश जी का मैसेज आया कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं। जब मैं उनसे मिला, मैंने कहानी सुनी और मुझे लगा कि वह मुझे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका देंगे क्योंकि मैं उस भूमिका को निभाने में खुश था और परफेक्ट था। उन्होंने मुझसे कहा कि वह चाहते हैं कि मैं बाबा का किरदार निभाऊं। मुझे लगा कि मैं कुछ गलत सुन रहा हूं, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास था कि मैं किरदार निभा पाऊंगा और जैसा हमने उम्मीद की थी वैसा ही हुआ...

End of Feed