Ranveer Allahbadia Spotted: हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) मुंबई साइबर सेल के बाहर नजर आए। इंडियाज गॉट लैटेन्ट पर हुए विवाद के बाद रणवीर पहली बार मीडिया के सामने दिखाई दिए। । रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी महाराष्ट्र साइबर सेल मुख्यालय पहुंचे थे, जहां दोनों इंडियाज गॉट लैटेन्ट मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।
बढ़ते विवाद को देखते हुए आशीष चंचलानी ( Aashish Chanchlani) और रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया था। दोनों ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज दोनों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। जिसके बाद दोनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।
रणवीर ने छिपाया कैमरे से मुंह
जैसे ही रणवीर अल्लाहबादिया गाड़ी में बैठे वैसे ही मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन यूट्यूबर कैमरे से मुंह छिपाते हुए चुपचाप निकल गए। रणवीर ने मीडिया से कोई बात नहीं की और गाड़ी में बैठकर अपना मुंह भी नीचे की तरफ कर लिया।
क्या है पूरा मामला
रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है, इस महीने की शुरुआत में कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर माता-पिता के बारे में अपनी टिप्पणी करने के बाद विवादों में आ गए थे। उनकी इस टिप्पणी पर लोगों ने गुस्सा जाहीर किया जिसके कारण एफआईआर दर्ज की गई और संसद में भी मामला उठाया गया। विवाद के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए। अब इस मामले पर जांच चल रही है। बताते चले कि कि रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और आशीष चंचलानी के अलावा, अब हटाए गए एपिसोड में अन्य कंटेंट क्रिएटर जैसे कि अपूर्व मुखीजा, जिन्हें 'द रिबेल किड' के नाम से जाना जाता है, और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह शामिल थे।
