Aashish Chachlani First Video after Controversy: यूट्यूबर आशीष चंचलानी( Aashish Chanchlani) पिछले कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। समय रैना( Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's Got Latent) में जाने के बाद मानो आशीष पर काले बादल मंडरा रहे हों। हाल ही में वह रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बयान दर्ज करने पहुंचे थे। अब लंबे समय बाद आशीष सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने दिल की बात बोलते नजर आ रहे है। आशीष का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
रणवीर अल्लाहबादिया के बयान के बाद आशीष चंचलानी ( Aashish Chanchlani) भी बुरी तरह फंस गए थे। अब लंबे समय बाद आशीष सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हैं और उन्होंने एक वीडियो भी बनाई है। आशीष चंचलानी ने वीडियो में अपने दिल की बात बोलते हुए कहा कि मैं आप सभी से बात करना चाहता था, लेकिन अब समझ नहीं आ रहा क्या बोलूँ, चल रहा है, संभाल लेंगे, यह मुश्किल समय भी निकल जाएगा लाइफ में कई मुश्किल समय देखा यह भी निकल जाएगा। आप लोग मेरे और परिवार के लिए दुआ करना। और जब भी वापिस आएंगे तो सपोर्ट करना मेहनत करेंगे और जल्द ठिक होकर आएंगे। वीडियो में आशीष का चेहरा मुरझाया सा लग रहा है और वह आँखों में उदासी लेकर बोल रहे हैं।
आशीष की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आपको कोई गलती नहीं है आपने अपना ऐसा हाल क्यों बना लिया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मत टूटिए आपने तो कुछ बोला भी नहीं था। आशीष के चाहने वाले उन्हें जमकर सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
