टीवी मसाला

Yuvika Chaudhary ने बीमारी से जूझ रही अपनी नन्ही बेटी का थामा हाथ, वीडियो देख भर आया फैंस का दिल

Yuvika Chaudhary Shares Video With Daughter Holding Her Hands: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी इसी महीने मम्मी बनी हैं। उनकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद युविका को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हाल ही में युविका चौधरी ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Image

युविका चौधरी ने बेटी संग शेयर किया वीडियो

Yuvika Chaudhary Shares Video With Daughter Holding Her Hands: टीवी की चर्चित जोड़ी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। 'बिग बॉस 9' से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी, जो 2018 में शादी में बदल गई। वहीं इसी महीने युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर नन्ही परी आई, जिसकी जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला (Prince Narula) की इस खुशी में फैंस भी बेहद खुश हुए थे। लेकिन कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी बेटी को बीमारी हो गई है। हालांकि एक्ट्रेस का कहना था कि वो हर बच्चे को हो जाता है और जल्द ही युविका-प्रिंस की नन्ही बेटी ठीक भी हो जाएगी। वहीं हाल ही में युविका चौधरी ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नन्ही बेटी के हाथों को थामी नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी भी शेयर किया। युविका चौधरी का ये वीडियो देख फैंस का दिल भी भर आया। एक यूजर ने लिखा, "ये सबसे ज्यादा खूबसूरत एहसास होता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, ये प्यारे छोटे-छोटे से हाथ।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये हर मां के लिए बेहद खूबसूरत एहसास होता है। भगवान आपको खुश रखें युविका।"

बता दें कि युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला (Prince Narula) की बेटी को पीलिया हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि अस्पताल से निकलने से पहले डॉक्टर ने बेबी के कुछ टेस्ट किये थे, जिसमें सामने आया कि बेटी को पीलिया हो गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article