टीवी मसाला

Yuvika और Prince की बेटी को हुई गंभीर बीमारी, सी-सेक्शन के जरिए हुई थी एक्ट्रेस की डिलीवरी

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice: टीवी के खूबसूरत जोड़े प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी को लेकर खबर आ रही है कय उसे गंभीर बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद युविका ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice

Yuvika Chaudhary-Prince Narula's daughter got jaundice: टीवी के खूबसूरत कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया है। जोड़े ने अपनी प्यारी बेटी के जन्म के बाद खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। हाल ही में प्रिंस-युविक (Prince Narula) अपनी बेटी के साथ माथा टेकने गुरुद्वारे गए थे। इस बीच एक नए ब्लॉग में इस बीच युविका ने नए ब्लॉग में डिलीवरी और अपनी बच्ची की गंभीर बीमारी के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे डिलीवरी के समय वह काफी दर्द में थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने नई ब्लॉग में बताया की "आखिरकार, वह समय आ गया है जब मैं और बच्चा साथ में समय बिता रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया सी सेक्शन के बाद डिस्चार्ज प्रक्रिया में काफी समय लग गया था। उन्होंने कहा, "हम डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन डॉक्टर को बच्चे को कुछ टेस्ट करने थे। मैं घर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, क्योंकि मेरा शरीर हार मान रहा था। और मेरा पूरा ध्यान ध्यान बच्चे पर था। लेकिन डॉक्टर से हमें पता चला की बच्चे को पीलिया हो गया है।"

युविका ने यह भी बताया की, "खुद की देखभाल बहुत ज़रूरी है लेकिन आपके साथ एक अलग दुनिया है - आपका बच्चा। हर महिला को बच्चे के जन्म के बाद इस दौर से गुज़रना पड़ता है। "युविका ने कहा, "यह मुश्किल है क्योंकि मेरा सी-सेक्शन हुआ था। मुझे ठीक होने में समय लगेगा। शरीर थोड़ा कमज़ोर हो जाता है लेकिन मुझे ठीक होना है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article