Yuvika Chaudhary Flaunts Baby Bump In Black Bodycon Outfit: बॉलीवुड और टीवी में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली युविका चौधरी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला शादी के करीब 6 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ही नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन डिलीवरी से पहले युविका चौधरी ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बीते दिन कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी थीं। वहीं एक बार फिर से युविका चौधरी ने मैटरनिटी फोटोशूट से जुड़ी झलकियां साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट पहन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
मैटरनिटी फोटोशूट में ब्लैक आउटफिट में युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) का लुक बेहद कमाल का लगा। एक्ट्रेस का ग्लो देख फैंस भी उनकी नजर उतारते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "टचवुड, नजर ना लगे। थू-थू। ऊपर वाला आपको ढेर सारा आशीर्वाद दे। आप अपना और बेबी का ख्याल रखें।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ढेर सारी बधाइयां।" युविका चौधरी की इन फोटोज को 8 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं लोग इसपर कमेंट कर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि बीते दिन शेयर की गई तस्वीरों में युविका चौधरी ने गोल्डन बॉडीकॉन गाउन भी पहना था, जिसमें वह अप्सरा सी खूबसूरत लगीं।"
कब तक आएगा युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर नन्हा मेहमान?
बताया जा रहा है कि युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरुला के घर अक्टूबर तक नन्हा मेहमान आ सकता है। युविका चौधरी ने बताया था कि वह आईवीएफ के सहारे मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐसा क्यों हुआ था, इसकी वजह वह जल्द ही साझा करेंगी।
