Yuvika Chaudhary Reveals She Conceived Through IVF: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर करीब शादी के 6 साल बाद नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। इस चीज को लेकर दोनों की ही एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रिंस नरुला (Prinace Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने कुछ दिनों पहले बेबी शावर पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें कई टीवी सितारों ने शिरकत की। वहीं हाल ही में युविका चौधरी ने बताया कि उन्हें आईवीएफ के कारण नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिल रही है। उन्होंने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है।
युविका चौधरी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के चरण में कदम रखने के बाद वह अपने आप को पहचान तक नहीं पा रही हैं। लेकिन इन दिनों को वह खूब एंजॉय भी कर रही हैं। युविका चौधरी ने इस बारे में कहा, "मैं अपने आप को पहचान भी नहीं पा रही हूं। इसका भी एक मजा है। बाद में तो ये गायब हो जाएगा। तो प्वॉइंट पर आते हैं। आप सभी जानना चाहते थे ना कि मैं मां कैसे बनी तो हां मैंने आईवीएफ के सहारे कंसीव किया है। लेकिन आईवीएफ मैंने क्यों चुना, ये मैं आप सभी को बताऊंगी। मैं आप लोगों से बहुत सी चीजें साझा करना चाहती हूं, ताकी बाकी औरतों को वो ना झेलना पड़े जो मैंने झेला है।"
बता दें कि प्रिंस नरुला (Prinace Narula) और युविका चौधरी ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के दौरान हुई थी और यहीं वे एक-दूजे से प्यार कर बैठे। प्रिंस और युविका की शादी में इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए थे।
