टीवी मसाला

Exclusive: Yuvika Chaudhary के प्रेग्नेंट होने पर फूट-फूट कर रोए Prince Narula, अब लगाए बैठे हैं बेटी की आस

Prince Narula Reaction on soon to become parents: एक्टर प्रिंस नरूला और पत्नी युविका चौधरी के घर जल्द ही एक छोटा मेहमान आने वाला है। ऐसे में एक्टर ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया की उनका रिएक्शन कैसा थ जब उन्हे पता लगा की वह पिता बनने वाले हैं।

Image

Prince Narula Reaction on soon to become parents

Prince Narula Reaction on soon to become parents: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पावरफुल कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले कपल ने प्रेग्नेसी अनाउन्स की ऐसे में अब शादी के 5 साल बाद प्रिंस और युविका माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर बेहद ही खास अंदाज में प्रिंस ने पिता बनने की खुशी जाहीर की जिसे लोगों ने काफी सरहाया। अब टाइम्स नाउ से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक्टर प्रिंस नरूला ने अपनी खुशी जाहीर कर बताया की खबर मिलने पर उनका क्या रिएक्शन था और उन्हे बेटी चाहिए या बेटा।

प्रिंस नरूला बताते हैं कि मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं जब हमें पता चला कि युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) प्रेग्नेंट हैं। खबर सुन हम दोनों रो पड़े क्यूंकी ये बहुत बड़ा बड़ा सप्राइज़ था हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। हमने हमेशा सोचा था कि जब मुंबई में हमारा घर होगा और हम अच्छी तरह से सेटल हो जाएंगे तो हम बच्चे की जिम्मेदारी लेंगे लेकिन अब समय आ गया है। युविका और मैंने सोचा कि अब समय आ गया है लोगों को बताने का। एक्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया की बेबी कब डिलीवर होगा।

प्रिंस नरूला (Prince Narula) आगे कहते हैं कि मैं चाहता हूँ की मेरे घर लड़की आए क्यूंकी वो अपने पिता से काफी ज्यादा जुड़ी होती हैं। मेरी यह इच्छा है की मैं लड़की का पिता बनू क्यूंकी वह मेरे साथ खड़ी रहेगी और युविका से लड़ेगी। हालांकि अभी तक हमने बेबी का नाम डिसाइड नहीं किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article