Yuvika Chaudhary इस वजह से प्रेग्नेंसी में चली गई थीं मां के घर, प्रिंस नरुला संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Yuvika Chaudhary Finally Open Up On Separation Rumors With Prince Narula: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बीते लंबे वक्त से अपने रिश्तों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में युविका चौधरी ने प्रिंस नरुला संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

Yuvika Chaudhary Finally Open Up On Separation Rumors With Prince Narula: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 9' से शुरू हुई थी और साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बीते साल मम्मी-पापा बने, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। प्रिंस नरुला ने भी सबके सामने बताया था कि उन्हें बेटी की डिलीवरी की खबर नहीं दी गई। हालांकि लोहड़ी पर प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) बेटी के साथ त्योहार मनाते दिखे, जिससे फैंस की जान में भी जान आई। कुछ दिनों पहले जहां प्रिंस नरुला के खास दोस्त ने उनके रिश्ते की सच्चाई बयां की थी तो वहीं अब खुद युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

युविका चौधरी ने प्रिंस नरुला संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

End of Feed