Shehnaaz Gill Trolls Brutally For Saying You Cannot Afford Me: पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रही हैं। शहनाज गिल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। खासकर 'बिग बॉस 13' के जरिए शहनाज गिल को अपार लोकप्रियता हासिल हुई है। शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड मूवीज में हाथ आजमा रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में शहनाज गिल ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। शहनाज गिल का ये वीडियो देख लोगों का पारा भी सातवें आसमान पर है।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इस वीडियो में एक इवेंट में नजर आईं, जहां एक महिला ने उनके साथ ब्रांड प्रमोशन करने की इच्छा जाहिर की। इस बात पर शहनाज गिल ने कहा, "आपके पास पैसे हैं?" उनकी बात सुनते ही महिला ने कहा, "बिल्कुल, अभी भी हैं।" लेकिन शहनाज गिल ने जवाब दिया, "आप मेरी कीमत नहीं चुका पाएंगी।" लेकिन महिला अपनी बात पर टिकी रही, जिसे लेकर शहनाज गिल ने कहा कि ठीक है वो रहा मेरा मैनेजर, आपको उससे बात करनी पड़ेगी। लेकिन शहनाज गिल का ये एटीट्यूड दर्शकों को जरा भी अच्छा नहीं लगा।(यहां देखें वीडियो)
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लोगों को केवल उन्हीं स्टार्स को मानना चाहिए, जो लायक होते हैं। उन सभी को नहीं जो स्क्रीन पर मौजूद होते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "घमंडी कहीं की।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ को पसंद थी, इसलिए सबको पंसद थी। बाकी इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है।"
