Prince Narula And Yuvika Chaudhary On Family Planning: रोडीज से लेकर 'बिग बॉस 9' की ट्रॉफी हासिल करने वाले प्रिंस नरुला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह और युविका चौधरी इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल में से एक हैं। दोनों की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 9' से शुरू हुई थी और दो साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने शादी रचाई। दोनों की शादी को छह साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।
प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की एक बात को लेकर लोगों ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल, भारती सिंह के पॉडकास्ट में प्रिंस नरुला ने फैमिली प्लानिंग से जुड़ी बात की थी, जिससे लोगों को लगने लगा है कि वह और युविका जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दरअसल, भारती सिंह ने पॉडकास्ट में प्रिंस और युविका से कहा, "आपका गोला कब आएगा? हम चाहते हैं आप भी थोड़े बूढ़े लगो।" इसपर प्रिंस नरुला ने छूटते ही जवाब दिया, 'जल्द आएगा।'
प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने फैमिली प्लानिंग के सिलसिले में आगे कहा, "मुझे बच्चा तब करना था जब मुंबई में मेरा घर हो। मैं काम कर चुका हूं, स्पीड में भागना न हो, हर चीज को टाइम भी दे पाऊं।" बता दें कि प्रिंस नरुला ने अपनी प्लानिंग में लग्जरी कार को भी शामिल किया था। खास बात तो यह है कि उनका घर और लग्जरी कार लेने का सपना पूरा हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब प्रिंस नरुला और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
