Yuvika Chaudhary Finally Open Up On Separation Rumors With Prince Narula: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 9' से शुरू हुई थी और साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बीते साल मम्मी-पापा बने, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। प्रिंस नरुला ने भी सबके सामने बताया था कि उन्हें बेटी की डिलीवरी की खबर नहीं दी गई। हालांकि लोहड़ी पर प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) बेटी के साथ त्योहार मनाते दिखे, जिससे फैंस की जान में भी जान आई। कुछ दिनों पहले जहां प्रिंस नरुला के खास दोस्त ने उनके रिश्ते की सच्चाई बयां की थी तो वहीं अब खुद युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने प्रिंस नरुला (Prince Narula) संग शादीशुदा जिंदगी पर बात की, साथ ही तलाक की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। युविका चौधरी ने इस बारे में कहा, "ये हमारे लिए नए सफर के जैसा था। मैंने पहले कभी अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया। प्रिंस बहुत ही भावुक इंसान हैं और इन अफवाहों ने उनपर असर किया है। लेकिन कई बार मुझे लगता है कि इन चीजों पर सफाई देने की कोई खास जरूरत है नहीं। एक वक्त पर जब मैंने कहा था कि प्रिंस बिजी हैं तो मेरा मतलब था कि वो अपने काम में व्यस्त हैं। इसके बाद लोग कहने लगे कि मैं अपनी मां के घर रह रही हूं, ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। मैंने लोगों को बातें समझानी जरूरी नहीं समझा।"
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने इंटरव्यू में ऐलान कर दिया कि उनके और प्रिंस नरुला (Prince Narula) के बीच सबकुछ ठीक है। एक्ट्रेस ने कहा, "हर चरण अलग होता है, दोस्त से डेटिंग तक, फिर शादी और अब मां-बाप बनना। हमने कुछ अच्छे दिन देखे हैं और कुछ मुश्किल भी, लेकिन हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें एहसास हुआ है कि ये ऐसा चरण रहा है, जो हमें और पास लेकर आया है।"
