टीवी मसाला

'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' फेम Yogesh Mahajan का हुआ निधन, फ्लैट में मृत पाए गए एक्टर

Yogesh Mahajan Of Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Dies Due To Cardiac Arrest: टीवी के चर्चित शो 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' में शुक्राचार्य का किरदार निभा चुके योगेश महाजन का निधन हो गया है। उनके निधन का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, वह अपने फ्लैट पर मृत पाए गए।

Image

योगेश महाजन का हुआ निधन

Yogesh Mahajan Of Shiv Shakti Tap Tyag Tandav Dies Due To Cardiac Arrest: टीवी के चर्चित शो 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' में शुक्राचार्य का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर योगेश महाजन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। योगेश महाजन का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण योगेश महाजन (Yogesh Mahajan) की मृत्यु हुई है। खबरों की मानें तो वह अपने फ्लैट पर बेसुध पाए गए थे। वहीं जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेश महाजन का निधन 19 जनवरी को हुआ था। एक्टर के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, योगेश महाजन (Yogesh Mahajan) शूटिंग के लिए सेट पर नहीं पहुंचे थे। उनका अपार्टमेंट सेट के नजदीक ही है। ऐसे में 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' के क्रू मेंबर्स ने उनके घर जाकर उन्हें बुलाने की कोशिश की। लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ना पड़ा। एक्टर योगेश महाजन अपने फ्लैट पर बेसुध हालत में दिखाई दिये, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि योगेश महाजन की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है।

योगेश महाजन (Yogesh Mahajan) के निधन पर उनकी को-स्टार आकांक्षा रावत ने शोक जताया है। आकांक्षा रावत ने योगेश महाजन को लेकर कहा, "हमने एक साल से ज्यादा वक्त तक साथ काम किया। उनके निधन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।" बता दें कि योगेश महाजन का अंतिम संस्कार मुंबई के बोरिवली वेस्ट में गोरारी-2 श्मशान घाट में होगा। एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'मुबईच शहाणे' और 'समसराची माया' शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article