Bigg Boss These Expected Contestants Could Not Win Trophy: 'बिग बॉस' के हर सीजन ने टीवी पर तूफान मचाने मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर सीजन में लोग अपनी गेम से फिनाले तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि जिन कंटेस्टेंट्स की जीत की सबसे ज्यादा उम्मीद होती है, उनके हाथ से ट्रॉफी टक से निकल जाती है। हिना खान से लेकर विवियन डीसेना और रजत दलाल तक इस चीज का जीता-जागता उदाहरण हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार ने भी अपनी गेम से लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। अभिषेक को लेकर भी लोगों का मानना था कि वह शो के विजेता बन सकते हैं।
'बिग बॉस 11' में आउट ऑफ द सिलेबस बनकर आए आसिम रियाज ने भी अपनी गेम जबरदस्त अंदाज में खेली। बिग बॉस से पहले आसिम रियाज का ज्यादा बड़ा फैंडम नहीं था। लेकिन शो में रहकर उन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग विदेशों में भी बना ली थी, जिसे लेकर लगने लगा था कि आसिम जीत सकते हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान ने अपनी जान लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग के आगे उनकी गेम ने घुटने टेक दिये, वरना लोगों को लगता था कि वह जीत सकते हैं।
'बिग बॉस 12' को लेकर आज भी लोगों का मानना है कि दीपिका कक्कड़ से ज्यादा श्रीसंत ट्रॉफी के हकदार थे। आज भी लोग इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हैं कि उस सीजन में श्रीसंत ने ट्रॉफी हासिल की।
रजत दलाल को 'बिग बॉस 18' के लिए खूब सपोर्ट मिल रहा था। उनकी फैन फॉलोइंग देख कहा जा रहा था कि वह ट्रॉफी जीत सकते हैं। लेकिन टॉप 3 पर आकर एविक्शन होने पर रजत के फैंस ने नाराजगी जाहिर की।
'बिग बॉस 11' में हिना खान ने क्वीन की तरह गेम खेला। उन्होंने शिल्पा शिंदे और बाकी कलाकारों को टक्कर देने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। लेकिन ट्रॉफी को शिल्पा के हाथ में जाता देख फैंस हैरान रह गए थे।
'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना की फैन फॉलोइंग देखकर लग रहा था कि वह ट्रॉफी जीत सकते हैं। यहां तक कि कई बार वोटिंग ट्रेंड में भी विवियन डीसेना नंबर 1 पर रहे थे।