Yeh Rishta Kya Khelata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने शो छोड़ दिया है। हर्षद और प्रणाली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं। फैंस के लिए अभिमन्यु और अक्षरा को भूलना आसान नहीं है। मेकर्स शो में जल्द अभीरा और अरमान की लव स्टोरी को शुरू करने वाले हैं। ये रिश्ता छोड़ते ही प्रणाली राठौड़ को नया शो मिल गया है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Pranali Rathod (credit pic: instagram)
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रणाली राठौड़ का नया शो सोनी टीवी पर आएगा। अभी तक शो के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। एक्ट्रेस शो में लीड रोल प्ले करेंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस शो को कंफर्म नहीं किया है।
प्रणाली को मिला नया शो
हर्षद और प्रणाली की जोड़ी को दर्शक साथ में देखना चाहते हैं। क्या फिर से दोनों साथ में नजर आएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रणाली ने अपने इंटरव्यू में कहा, भले ही अभीरा खत्म हो रहा है। लेकिन मेरी और हर्षद की दोस्ती हमेशा रहेगी। मैं हर्षद को मिस नहीं करूंगी क्योंकि हम मिलते रहेंगे। एक्ट्रेस ने कहा, वह बहुत ही प्रोफेशनल है और मेरा बहुत ही अच्छा दोस्त है। प्रणाली को इस शो से घर-घर में पहचान मिली है। लोग एक्ट्रेस के नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड है।
