टीवी मसाला

Ankit Gupta के बर्थडे पर Priyanka Chahar Choudhary का दिखा हॉट अंदाज, बिकिनी में आईं नजर

Priyanka Chahar Choudhary's Bold Look: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने कथित बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए बेहद हॉट फोटो शेयर की है। इन पिक्स में प्रियंका चाहर चौधरी को ग्रीन कलर की हॉट बिकिनी में देखा जा सकता है। अंकिता का लुक काफी वायरल हो रहा है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta

Priyanka Chahar Choudhary's Bold Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक बार फिर चर्चा में हैं। आखिरी बार प्रियंका चाहर चौधरी को अपने कथित बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में देखा गया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया था। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के बीच अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन से कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में उन्हें पूल में मस्ती करते हुए बिकिनी में देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। फोटो में उन्हें अंकित गुप्ता के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अंकित और प्रियंका दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।'

Priyanka-Ankit

Priyanka-Ankit

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने लोकप्रिय शो 'उडारियां' में स्क्रीन शेयर की थी। अंकित गुप्ता ने फतेह और प्रियंका चाहर चौधरी ने तेजो का किरदार निभाया था, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं। इसके बाद दोनों ने बिग बॉस 16 में एंट्री ली थी। इस शो में सलमान खान ने कई बार दोनों से अपने रिश्ते के बारे में कबूल कराने की भी कोशिश की लेकिन अंकित और प्रियंका ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article