Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भले ही शो टीआरपी की लिस्ट में अच्छा नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शो में पहले दिन से मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की बॉन्डिंग देखने को मिल रहा है। ये दोनों कंटेस्टेंट बिग बॉस के फेवरेट कंटेस्टेंट्स है। दोनों की दोस्ती को फैंस भी बहुत पसंद करते है। मुनव्वर घर में मन्नारा को बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। वो सबके सामने कह चुके हैं कि मन्नारा को हमेशा प्रोटेक्ट करेंगे। लेकिन दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा हो गया है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।
प्रोमो में मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि तुमने खानाजादी के साथ झगड़े में मेरा साथ नहीं दिया। मैं उससे लड़ाई कर रही थी और मेरा खुद का दोस्त ही उसे मुझसे झगड़ा करने के लिए उकसा रहा था। मुनव्वर कहते हैं कि वो दोनों के साथ मजाक कर रहे थे। वो सिर्फ मजाक था मन्नारा। मन्नारा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है। मुनव्वर कहते हैं कि ठीक है मुझसे अब बात मत करना
मुनव्वर और मन्नारा में हुआ झगड़ा
इसके अलावा घर में टीवी वर्सेज यूट्यूबर पर बहस होती है। दोनों टीम्स अपना-अपना पक्ष रखती है। घर में इससे पहले खानजादी और अंकिता के बीच में यूट्यूबर वर्सेज टीवी स्टार्स पर बहस हुई थी। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटस्टेंट्स नॉमिनेटेड हुए है।
