YRKKH Spoiler 29 November: झांसी की रानी बन गुंडों की पिटाई करेगी अभिरा, अरमान की खुशियां छिनेगा रोहित

YRKKH Spoiler 29 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में कल देखने को मिला था की अभिरा और अभीर एक दूजे दुख-सुख करते हैं। वहीं दूसरी तरफ रुही को लग रहा है की अस्पताल की नर्स के साथ रोहित का अफेयर चल रहा है।

YRKKH Spoiler 29 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलेगा की कुछ अंजान आदमी आकार अभिरा और स्वर्णा पर हमला कर देंगे। अभिरा को गाड़ी से फेंक गुंडे दक्ष को लेकर फरार हो जाते है। इस किडनैपिंग को ज्योति का पति अंजाम देता है क्यूंकी अभिरा उससे बच्चे की कस्डी छीन लेती है। हमले वाले रास्ते से अभीर गुजर रहा होता है तभी वह स्वर्णा को बेहोश पाता है और उसे उठाकर गोएनका निवास पहुंच जाता है। मुश्किल में पड़ी अभिरा गुंडों का पीछा कर ज्योति के पति की फैक्ट्री में पहुंच जाती है। वहाँ अकेले ही अभिरा गुंडों पर मसाले छिड़क और डंडे मारकर उनसे दक्ष को वापिस छीन लेती है, यह देख अरमान और सभी घरवाले अभिरा को सलाम करते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 November

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा की ड्राइवर पोद्दार हाउस पहुंच अभिरा और दक्ष की किडनैपिंग वाली खबर सभी को देता है। यह सुन रोहित को सदमा लग जाता है और अन्य घरवाले सारा इल्जाम अभिरा पर डाल देते हैं। इस दौरान घर से छुपकर रुही नर्स के पास पहुंच जाती है और उससे रोहित संग अफेयर पर सवाल जवाब करती है। सच बताने के बजाए नर्स उसे झूठ बोलती है की उसकी बहन की शादी के लिए रोहित उसे डायमंड नेकलेस दे रहा है।

End of Feed