टीवी मसाला

'ईगो मसाज के लिए इसे लड़कियां चाहिए'- BB 18 में ईशा सिंह ने करण पर फिर किया भद्दा कमेंट, दिग्विजय ने लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Digvijay Rathee For Cheap Comment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह ने एक बार फिर करण वीर मेहरा पर भद्दा कमेंट किया। उन्होंने कहा कि करण को ईगो मसाज के लिए लड़कियां चाहिए होती हैं। इसपर दिग्विजय राठी ने उन्हें फटकार लगाई।

Image

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा पर की भद्दी टिप्पणी

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Digvijay Rathee For Cheap Comment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 'बिग बॉस 18' के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें देखते ही दर्शकों का मूड खराब होने लगा है। इस लिस्ट में अब ईशा सिंह भी शामिल हो गई हैं। वह आए दिन ऐसा कुछ न कुछ कर देती हैं, जिससे दर्शकों का माथा घूम जाता है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन भी ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा पर भद्दा कमेंट किया, जिसे लेकर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। ईशा सिंह (Eisha Singh) ने करण वीर मेहरा पर तंज कसा कि इसे ईगो मसाज के लिए लड़कियां चाहिए होती हैं। इसपर करण वीर मेहरा ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा, ईशा सिंह (Eisha Singh) के गेम पर सवाल उठाते हैं। वो शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं कि देखी ना तुमने आज इनकी फेयरनेस। इन बहस के बीच ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा को कहा, "इसका ईगो हर्ट होता है और ये ईगो मसाज के लिए लड़कियों को बुलाता है।" ये बात करण वीर मेहरा सुन लेते हैं, लेकिन ईशा सिंह दोबारा दोहराती हैं कि आपको ईगो मसाज के लिए लड़कियां चाहिए होती हैं। लेकिन ईशा सिंह की ये बात दिग्विजय राठी को रत्ती भर पसंद नहीं आती।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) को लताड़ते हुए कहा, "अरे ये क्या बोल रही है कि ईगो मसाज के लइए लड़कियां चाहिए होती हैं।" वहीं करण वीर मेहरा ने जवाब दिया कि उस तरह नहीं बोला, जिस तरह तुम बोल रही हो। और अगर दोस्ती की बात है तो एलिस होती यहां। वहीं ईशा सिंह ने कहा, "आप एलिस की बात मत कीजिए, उसे टाइम गॉड बनना था, आपने बनाया टाइमगॉड।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article