YRKKH MAHA Twist: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर की गद्दी हथियाने के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक ट्विस्ट ला रहे हैं। इस हफ्ते शो का टीआरपी रिपोर्ट में क्या हाल होगा ये देखना दिलचस्प होने वाला है। कहानी की बात करें तो अभिरा और अरमान की गलतफहमियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं चारु और अभीर की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच मीडिया को शो में आने वाले बड़े ट्विस्ट की जानकारी हाथ लगी है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे आने वाले एपिसोड में मानों मेकर्स ट्विस्ट और टर्न्स की बरसात करने वाले हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि चारु शादी के मंडप से गायब हो जाएगी जिसे देख अभीर का दिल टूट जाएगी। सिर्फ यही नहीं चारु गायब होने से पहले एक नोट भी छोड़कर जाएगी। सभी हैरान हो जाएंगे कि आखिर चारु जो अभीर से बेइंतेहा मोहब्बत करती है उसे शादी करने से मना क्यूँ किया। गुस्से और बदले की आग में जल रहा अभीर कियारा को अपनी दुल्हनियां बना लेगा। कियारा और अभीर को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देख दोनों परिवारों को बहुत बड़ा झटका लगेगा।
कहानी में आगे चलक्त अभीर के इस एक कदम से फिर एक बार अरमान और अभिरा के रिश्ते पर असर पड़ेगा। वहीं पोद्दार और गोएनका एक दूजे के दुश्मन बनने में समय नहीं लगाएंगे। इस पूरे ट्विस्ट को देख ऐसा लग रहा है कि शायद चारु को गायब करने के पीछे संजय का हाथ होगा। जल्द ही अरमान को पता चल जाएगा कि शिवानी उसकी असली मां है और दादी सा ने उसे छुपाकर रखा था।
