YRKKH Spoiler 8 November: गोद में खिलाने से पहले बच्चा खो देगी रुही, अभिरा की संतान पर गड़ाएगी काली नजर

YRKKH Spoiler 8 November स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिल था कि पंडित जी विद्या और कावेरी को बताते हैं की घर में कोई एक बच्चा ही जन्म लेगा। वहीं दूसरी तरफ गोएनका हाउस में अभिरा और रुही की धूम धाम से गोद भराई होती है।

YRKKH Spoiler 8 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में की शुरुआत अभिरा और रुही की गोद भराई में चल रहे गेम से होती है। इस बीच कुछ औरतें आपस में बात करती है कि रुही को लड़की और अभिरा को लड़का होगा। एक औरत रुही को यह भी बताती हैं कि एक बाबा है जो भविष्यवाणी करते हैं की औरत किसे जन्म देने वाली है। यह सुनने के बाद रुही ही मन ही मन फैसला करती है कि वो उस बाबा के पास जरूर जाएगी। हालांकि इस बीच विद्या उसे औरतों की बातें अनसुना करने को कहती है। वहीं दूसरी तरह अरमान अभिरा के पैर दबाता है क्यूंकी वो थक जाती है। दोनों के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक भी होती है और इसी दौरान अभिरा को बेबी लात मारता है जिसे अरमान भी महसूस करता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 November

रुही रोहित को बताती है कि उसे बेटा चाहिए ताकि वो इस खानदान का वंश बने और आगे जाकर बिजनेस संभाले। अभिरा रुही को समझाती है कि अगर हम अच्छी बहने नहीं बन पाई लेकिन हमारे बच्चे तो रिश्ता निभा सकते हैं। रुही गोद भराई की रस्म को छोड़ बाबा के पास जाती है लेकिन तभी उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है और गाड़ी पेड़ से जाकर टकरा जाती है और बुरी तरह एक्सीडेंट हो जाता है।

End of Feed