टीवी मसाला

Exclusive: Nitin Chauhaan के निधन की खबर सुन Aly Goni को लगा झटका, कहा 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें...'

Nitin Chauhaan Death: टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मशहूर अभिनेता नितिन चौहान का निधन हो गया है। इस बीच टाइम नाउ/टेली टॉक ने दिवंगत अभिनेता के मित्र और स्प्लीटसविला 5 में उनके साथ कन्टेस्टन्ट रहे आली गोनी से संपर्क किया। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Nitin Chauhaan Death

Nitin Chauhaan Death: टीवी के मशहूर अभिनेता नितिन चौहान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी मौत हो गई है। बता दें की एक्टर केवल 35 साल के थे और बेहद ही कम उम्र में कल उन्होंने आखिरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया है। नितिन चौहान (Nitin Chauhaan) के निधन से टीवी इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस शोक में डूब गए हैं। इस बीच टाइम नाउ/टेली टॉक ने दिवंगत अभिनेता के मित्र और स्प्लीटसविला 5 में उनके साथ कन्टेस्टन्ट रहे आली गोनी से संपर्क किया। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट से जानते हैं कि अली गोनी का क्या कहना है।

टीवी अभिनेता नितिन चौहान (Nitin Chauhaan) का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐसे में टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने टीवी स्टार और स्प्लीटसविला 5 के कन्टेस्टन्ट अली गोनी से बातचीत की। जब टीम ने अली गोनी को नितिन चौहान के निधन के बारे में बताया तो वो शॉक मे चले गए। उन्होंने कहा "ये बहुत शाकींग है।" नितिन और मैं कुछ 13 साल से टच में नहीं हैं। यह बहुत बुरा है कि यंग ऐज में एक्टर दुनिया को अलविदा कह गए। 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

इस बीच बता दें की नितिन चौहान की मौत की खबर उनके दोस्त विभूति ठाकुर ने दी है। विभूति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "रेस्ट इन पीस माय डीयर।" काश आप मेंटली स्ट्रॉंग होते। दिवंगत नितिन चौहान को दादागिरी 2 में देखा गया था, जहां वह विजेता बन कर उभरे थे। उसके बाद उन्होंने स्प्लीटसविला 5 में भी हिस्सा लिया है। अभिनेता ने कई टीवी शो में भी काम किया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article