टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एकता कपूर ने रजत दलाल का गुरूर चूर कर नेशनल TV पर दी धमकी, चाहत पांडे का भी बजाया बैंड

Bigg Boss 18 Ekta kapoor Warns Rajat Dalal And End Chahat Pandey Game: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह वीकेंड का वार एकता कपूर होस्ट करेंगी। उन्होंने न केवल रजत दलाल को धमकी दी, बल्कि चाहत का भी गेम पलट दिया।

Image

'बिग बॉस 18' में एकता कपूर ने लगाई चाहत पांडे और रजत दलाल की क्लास

Bigg Boss 18 Ekta kapoor Warns Rajat Dalal And End Chahat Pandey Game: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों के दिलों पर राज करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। यूं तो हर वीकेंड का वार पर सलमान खान सबका हिसाब लेते हैं। लेकिन इस सप्ताह सलमान खान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेते दिखाई देंगे। हाल ही में 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एकता कपूर (Ekta Kapoor) रजत दलाल (Rajat Dalal) और चाहत पांडे को सीधा करती नजर आईं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) को हड़काते हुए धमकी भी दी। उन्होंने रजत दलाल के लिए कहा, "आपसे छोटा है और आप उसके सामने खड़े हो रहे हो सीना तान रहे हो। आप कोई बड़े तोप नहीं बन रहे हो। आप असल में अपना दबाव दिखा रहे हो। आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता तो मैं घर में अंदर आती आपको समझाने और बताती कि क्या मतलब होता है उसका।" एकता कपूर ने 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे को भी वुमन कार्ड के लिए भी आड़े हाथों लिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने चाहत पांडे के वुमन कार्ड पर उन्हें हड़काते हुए कहा, "नेशनल टीवी पर एक लड़की को ऐसा बोला, आप मुझसे ऐसे क्यों बात करते हैं क्योंकि मैं एक लड़की हूं।" तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द का मुद्दा नहीं बना सकती हैं। आप खुद के लिए लड़िए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article