YRKKH Spoiler 8 June: अभिरा की तरफ खींचा चला जाएगा अरमान, कबाब में हड्डी बने अंशुमन और गीतांजली

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज कावेरी अभिरा और अंशुमन को नजदीक लाने के लिए प्लान बनाएगी। दूसरी तरफ अरमान और अभिरा का आमना सामना होते-होते रह जाएगा। यहाँ पढ़िए आज 8 जून का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 June: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मायरा से होगी जो विद्या और कावेरी से बचकर भाग जाएगी। दोनों की आँखों में फिर एक बार धूल झोंककर मायरा भाग रही होगी कि तभी वो अभिरा के फोन पर पैर रख देगी। पोद्दार हाउस में तान्या के तीखे बोल से मनीषा का दिल दुख जाएगा। काजल, मनोज और कियारा मिलकर मनीषा को मना रहे होंगे। दूसरी तरफ कृष तान्या को समझाने के बजाए उसका साथ देगा। खोया हुआ फोन मायरा लाकर अरमान को देगी जो कावेरी स्टाल पर उसे लौटाने चला जाएगा। इस दौरान विद्या शीशे में अरमान को देख लेगी लेकिन उसे लगेगा कि आँखों की रोशनी कम होने की वजह से उसने सिर्फ झलक देखी होगी। ये बात विद्या अभिरा को बताकर कहेगी क्या वो अरमान से नहीं मिलना चाहेगी जिसके जवाब में वो कहेगी 7 साल से वो पुकी और पति का इंतजार ही कर रही है।

yrkkh 8 June 2025

समृद्धि शुक्ला स्टारर (Samridhii Shukla) सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि आइसक्रीम खाते हुए मायरा और अरमान की मुलाकात अंशुमन से होगी जिसे ग्रीन जूस पीता देख दोनों आड़े-टेढ़े मुंह बनाएंगे। कावेरी अभिरा को घूंघट वाले गेम में भेज देगी जिसमें पार्टनर को पहचान होगा, ऐसे में कावेरी अंशुमन को इसमें भाग लेने के लिए मना लेगी ताकि दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ना शुरू हो जाएगी। तैयार होते समय गीतांजली की मुलाकात अभिरा से होगी और दोनों के बीच दोस्ती हो जाएगी। दोनों के दूजे से जान पहचान बना लेगी।

End of Feed