टीवी मसाला

श्रेयस अय्यर को पति मान बैठी है Bigg Boss 18 की ये हसीना, क्रिकेटर को बनाना चाहती हैं अपने बच्चों का पिता

This Bigg Boss 18 Contestant Is Married With Shreyas Iyer In Her Mind: मशहूर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने अपने खेल से और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूं तो उनकी फैन फॉलोइंग काफी है, लेकिन 'बिग बॉस 18' की एक हसीना तो उन्हें मन ही मन पति मान बैठी है।

Image

श्रेयस अय्यर की दीवानी हुई 'बिग बॉस 18' की ये हसीना

This Bigg Boss 18 Contestant Is Married With Shreyas Iyer In Her Mind: मशहूर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने अपनी गेम से दुनियाभर में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्रेयस अय्यर की फैन फॉलोइंग केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी अच्छी खासी है। आम लोगों के साथ-साथ कई स्टार्स भी श्रेयस अय्यर के फैंस हैं अब इस लिस्ट में 'बिग बॉस 18' की एक हसीना का नाम भी जुड़ चुका है। हैरत की बात तो यह है कि वह एक्ट्रेस श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की इस कदर दीवानी बन चुकी है कि उसने क्रिकेटर को मन ही मन अपना पति तक मान लिया है। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि मेरे मन में वो मेरे बच्चों के पिता भी हैं।

'बिग बॉस 18' की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ईडन रोज हैं। ईडन रोज (Edin Rose) ने फिल्मी ज्ञान को दिये इंटरव्यू में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने इस बारे में कहा, "मेरा मानना है कि मैं उनके बच्चों की मां हूं। मेरे दिमाग में मैं उनसे पहले ही शादी कर चुकी हूं। आपको पॉजिटिव एनर्जी रखनी होगी और अपनी ही काल्पनिक दुनिया में खोना होगा। जब आप इतना सोचोगे तो कहीं न कहीं ब्रह्मांड आपके प्रयासों को जरूर सुनेगा।" ईडन रोज ने अपने आईडियल मैन का बखान भी इंटरव्यू में किया।

ईडन रोज (Edin Rose) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जो चार चीजें मुझे चाहिए वो है टॉल, डार्क, बियर्डेड और मस्क्यूलर। वो हमारे देश को भी प्रस्तुत करते हैं और यहां क्या है उन्हें ना पसंद करने के लिए? वो मेरे पिता की तरह ही दक्षिण भारत से हैं।" बता दें कि ईडन रोज ने अपने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी परफेक्ट कपल बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article