टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 June: अनजाने में अभिरा के आँसू पोंछेगा अरमान, कावेरी-विद्या का नुकसान कराएगी मायरा

YRKKH Spoiler 9 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में मायरा की वजह से साड़ी के स्टाल पर चीटियां लग जाती है। दूसरी तरफ अरमान अनजाने में रोती हुई अभिरा के आँसू पोंछ देगा। यहाँ पढ़िए आज 9 जून के एपिसोड का धांसू स्पॉइलर।

Image

YRKKH 9 June 2025

YRKKH Spoiler 9 June: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। 7 साल लीप के बाद दर्शकों को अभिरा और अरमान के मिलन का इंतजार है जो जल्द हो होगा। दूर होने के बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी में तीसरे इंसान की एंट्री हो चुकी हैं। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि विद्या फेयर में अरमान को देखेगी। कावेरी अभिरा और अंशुमन को एक करने के लिए प्लान बनाती है। यहाँ पढ़िए आज 9 जून का स्पॉइलर।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो विद्या और कावेरी के लिए स्टाल पर आइसक्रीम छोड़ जाएगी। मीठे की वजह से पूरे स्टाल और साड़ियों पर चींटी फैल जाएगी जिसके चलते सभी औरतें भाग जाएंगी। अभिरा को महसूस हो रहा है कि शायद अरमान उसके आस पास ही है। चींटी से हुई नुकसान की वजह से अभिरा मायरा को डांट लगाएगी और उसके मम्मी-पापा का पता पूछेगी। बीच में आकार गीतांजली भड़कने लगेगी और मायरा अभिरा को बुरी आंटी कहेगी। गीतांजली के समझाने पर मायरा अभिरा से माफी मांगेगी। अभिरा वहाँ से रूठ कर चली जाएगी तो मायरा भी उसके पीछे पीछे भागेगी।

एपिसोड 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान न्यूज पेपर में पोद्दार परिवार की छपी तस्वीर देखेगा। ये देख अरमान कहेगा कि मायरा के लिए तुमसे दूर जाना मेरा फैसला था जो सही था लेकिन तुम्हें याद करना भी तो गलत नहीं है। काश में तुम्हें और सारे घरवालों को देख पाता। अरमान पोद्दार हाउस जा रहा होगा तभी उसे अभिरा के रोने की आवाज आएगी। परदे के पीछे से अरमान उसे अपना रुमाल देकर चला जाएगा जिसमें 'A' लिखा होगा। दूसरी तरफ बहुत ही प्यारा डांस कर मायरा सभी का दिल जीत लेगी। काजल और मनीषा स्टाल पर आकार कावेरी और विद्या से साड़ी खरीदेंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article