YRKKH Spoiler 8 February: राजन शाही का टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि आरके और शिवानी को लेकर अरमान गोएनका हाउस पहुँच जाता है। शिवानी अभिरा को अपनी बहु बताती है, ऐसे में अरमान को गुस्सा आया था। अरमान अभिरा के चरित्र पर उंगली उठाता है। वही पोद्दार हाउस में चारु शिकागो जाने की तैयारी कर रही होती है तभी वहाँ अरमान पहुँच उससे अभीर को लेकर फीलिंगस के बारें में पूछता है।
स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होती है जो पोद्दार परिवार को बताता है कि चारु और अभीर एक दूजे से प्यार करते हैं। अरमान कियारा को समझाता है की उसका एक तरफा प्यार है। संजय इस बात को सुन चारु का हाथ मोड़ देता है लेकिन तभी रुही आकार उसे बचा लेगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा भी गोएनका परिवार को अभीर और चारु के रिश्ते को लेकर समझाती है। लेकिन मनीष और अन्य घरवाले इस रिश्ते को अपनाने के लिए ना कर देते हैं। अभीर कियारा को फोन कर माफी मांगता है और वो उसे अपने प्यार से आजाद करने की बात कहेगी।
समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे संजय कहता है कि वो मर जाएगा लेकिन अभीर को कभी भी अपना दामाद नहीं बनाएगा। इस दौरान अभिरा काजल को एक हिम्मत भरा मैसेज भेजती है जिसमें वो चारु का साथ डेने के लिए कहेगी। ऐसे में काजल चारु का साथ देकर संजय से ऊंची आवाज में बात करेगी। काजल कावेरी को भी खरी खोटी सुनाती है कि कैसे उसने सिर्फ जमाई का साथ दिया और हमेशा से अपनी मनमानी की। इस दौरान कावेरी अभी को जमाई बनाने के लिए तैयार हो जाएगी लेकिन उसकी शर्त होगी कि अगर आगे चलकर शादी के बाद कुछ भी हुआ तो चारु वापिस पोद्दार हाउस नहीं आएगी।
