टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से निकलते ही इन कंटेस्टेंट्स ने रजत दलाल को किया अनफॉलो, मुंह बोली बहन ईशा ने भी तोड़ा रिश्ता!

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Unfollowed By These Contestants Including Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने सारा अरफीन खान सहित कई कंटेस्टेंट्स से रिश्ते बनाए थे। लेकिन शो खत्म होने के बाद सभी से उनका समीकरण बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

रजत दलाल को इन सितारों ने किया अनफॉलो

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Unfollowed By These Contestants Including Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया था। 'बिग बॉस 18' को खत्म हुए काफी वक्त बीत गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खासकर रजत दलाल, एल्विश यादव के पॉडकास्ट के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजत दलाल ने 'बिग बॉस 18' में रहते हुए ईशा सिंह (Eisha Singh) सहित कई कंटेस्टेंट्स से अपने रिश्ते अच्छे बना लिये थे। यहां तक कि फिनाले में भी उन कंटेस्टेंट्स ने रजत दलाल को खूब सपोर्ट किया था। लेकिन 'बिग बॉस 18' के खत्म होने के बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) के समीकरण लगभग सभी कंटेस्टेंट्स से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर सारा अरफीन खान सहित कई हसीनाओं ने रजत दलाल को अनफॉलो कर दिया है।

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल (Rajat Dalal) और सारा अरफीन खान की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। उनके अलावा ईडन रोज और कशिश कपूर के साथ भी रजत दलाल के रिश्ते अच्छे थे। ईशा सिंह (Eisha Singh) को रजत दलाल ने अपनी छोटी बहन कहा था। लेकिन अब सबके साथ ही रजत दलाल के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईशा सिंह, सारा अरफीन खान, ईडन रोज और कशिश कपूर ने रजत दलाल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दूसरी तरफ रजत दलाल ने भी अनफॉलो बटन पर क्लिक करने में देर नहीं की।

ईशा सिंह से बिगड़े रजत दलाल के रिश्ते?

एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पॉडकास्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) की तस्वीर देख कहा था कि ऐसी लड़कियों से लोग शादी ही इसलिए करते हैं, जिससे उन्हें मेड की जरूरत न पड़े। इस बात को लेकर ईशा सिंह ने जवाब दिया था कि मुझे उनकी बातों का बुरा लगा है, लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं कि इन सब पर अपने रिश्ते खराब कर दूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article