Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रुही से होगी जिसका ख्याल अरमान-अभिरा रख रहे होंगे क्यूंकी उसे बहुत तेज बुखार है। अरमान रुही के साथ-साथ अभिरा का भी ख्याल रखेगा। तीनों अब होने वाले बच्चे के चलते एक दूजे से बंध गए हैं। इस दौरान रुही को नींद में रोहित का सपना आएगा। ऐसे में रुही अरमान का हाथ पकड़ लेगी क्यूंकी उसे लगेगा की वो रोहित है। बाद में रुही देखेगी की ये रोहित का नहीं बल्कि अरमान का हाथ है। वहीं दादी सा के कान भरते हुए संजय कहेगा कि अरमान जल्द ही पोद्दार लॉ कंपनी को जॉइन कर उसका मालिक बन जाएगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यही खत्म नहीं होगा खाने की टेबल पर विद्या रोहित की जगह पर अरमान को बैठाएगी। तो वहीं कावेरी मनीषा और अभिरा को शिवानी की खाने की थाली नहीं लगाने देगी। ये देख अरमान का गुस्से में खून खौलने लगेगा। अभिरा दादी सा को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा कि शिवानी को ना उससे कोई उमीद था न आगे होगी। रोहित जरूर अपनी थाली से शिवानी को खाना जरूर खिलाएगा।
राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि मनोज और चारु कावेरी को बताएंगे कि वो अरमान को पोद्दार फर्म में वापिस ले आएं। अरमान के ना होने से क्लाइंट छूट रहे हैं जिसके चलते लॉ फर्म बंद हो जाएगी और घर के खर्च भी चलेगा। हालांकि घमंड में चूर कावेरी पोद्दार अरमान को कंपनी में वापिस नहीं लाने का फैसला लेगी। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि विद्या अरमान को पोद्दार फर्म जॉइन करने के लिए जबरदस्ती करेगी.
