टीवी मसाला

Ankita Lokhande मां बनने के लिए नहीं हैं तैयार! इस साल भी अधूरा रह जाएगा सासू मां का पोता-पोती खिलाने का सपना

Ankita Lokhande Epic Reply On Asking Question About Baby Planning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लगातार बेबी प्लानिंग पर सवाल किये जाते हैं। इस मामले पर अब अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर कर दिया है, जिसके जरिए वह सबको इस सवाल का जवाब देती नजर आई हैं।

Image

अंकिता लोखंडे ने बेबी प्लानिंग के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

Ankita Lokhande Epic Reply On Asking Question About Baby Planning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं। करियर के साथ-साथ एक्ट्रेस लगातार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। अंकिता लोखंडे से अक्सर बेबी प्लानिंग के सिलसिले में भी सवाल किया जाता है। 'लाफ्टर शेफ 2' के पहले एपिसोड पर ही विक्की जैन की मम्मी ने कह दिया था कि वह इंतजार कर रही हैं कि जल्दी से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की गोद भर जाए। वहीं अब बेबी प्लानिंग के सवाल पर अंकिता लोखंडे ने एक रील वीडियो ही शेयर कर दिया है, जिसके साथ ह वह लोगों को जवाब देती नजर आईं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट से एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आईं। इस वीडियो पर अंकिता लोखंडे ने लिखा, "लोग मुझसे लगातार पूछते रहते हैं कि आप बेबी प्लानिंग कब कर रही हैं?" वीडियो में अंकिता लोखंडे 'वर्तमान आंखों का धोखा है....' पर डांस करती नजर आईं। उन्होंने रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वर्तमान इस चीज के लिए तैयार नहीं था।" अंकिता लोखंडे का वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस अभी बेबी प्लानिंग के लिए तैयार नहीं हैं।

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग के सवाल पर कहा था कि सब मेरे पीछे पड़ गए हैं कि बच्चा कर लो। लेकिन मुझे जब करना होगा, तब मैं कर लूंगी। जिस दिन होगा उस दिन पता चल ही जाएगा। मैं छुपाऊंगी क्यों?

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article