YRKKH Spoiler 6 July: अंशुमन और अभिरा की सगाई पर आँसू बहाएगा अरमान, कावेरी करेगी शादी की डेट फिक्स

YRKKH Spoiler 6 July: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा और अंशुमन एक दूजे से सगाई कर लेंगे। अपनी बर्बादी का तमाशा खुद अरमान आँखों से देखेगा। दूसरी तरफ विद्या अरमान और अभिरा के एक साथ होने की दुआ भगवान के आगे करेगी।

YRKKH Spoiler 6 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अंशुमन से जो पुकी के लिए चेयर लाएगा क्यूँकि वो नहीं चाहता अभिरा के इतने बड़े दिन पर उसकी बेटी की चीज आसपास ना हो। अभिरा को लगना चाहिए कि पुकी उसके साथ है। अंशुमन कावेरी से कहेगा कि वो अभिरा के लायक बनना चाहता हूं। दुनिया हर खुशी उसके पैरों में रखना चाहता हूं क्यूँकि जिंदगी में उसे बहुत दुख मिले है। ये सब सुन अभिरा जो पहले सगाई को रोकने आई थी लेकिन अब उसने फैसला बदल लिया है। दूसरी तरफ अरमान कृष के ऑफिस में घुस जाएगा और छानबीन करने लगेगा। तभी एक सफाई कर्मचारी उसे देख लेगा, हालांकि वो वहाँ से भागने में कामयाब हो जाएगा। रात को अभिरा सगाई के लिए तैयार हो जाएगी लेकिन तभी विद्या कहेगी कि वो और कावेरी बड़ी गलती करने जा रहे हैं।

yrkkh (1)

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे विद्या सगाई में शामिल नहीं होगी तो दूसरी तरफ अभिरा के चेहरे का रंग दुख के कारण उड़ जाएगा। अनजाने से अरमान अभिरा और अंशुमन की सगाई में आ पहुंचेगा। तभी एक सपना शुरू होगा जिसमें अभिरा अंशुमन को अरमान समझ उसके साथ नाचने लगेगी। अरमान खुद अभिरा का हाथ अंशुमन के हाथों में देगा। मन ही मन अभिरा कहेगी कि अगर वो इतनी कन्फ्यूज थी तो उसने पहले अंशुमन को सगाई करने के लिए मना क्यूँ नहीं किया। अब तू अंशुमन को हर्ट नहीं कर सकती। देखते देखते अंशुमन और अभिरा एक दूजे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर लेते हैं। अरमान अपनी बर्बादी को देखकर खूब आँसू बहाएगा। पूरा परिवार अंशुमन और अभिरा को सगाई के लिए बधाई दे रहा होगा। तान्या भी अभिरा को भाभी कहकर बुलाना शुरू कर देगी।

End of Feed